भारतीय संस्कृति में बिंदी लगाने से शादीशुदा महिलाओं का श्रृंगार पूरा माना जाता है। आइए जानते हैं कि लड़कियों को शादी के बाद काली बिंदी क्यों नहीं लगानी चाहिए-
लड़कियों को शादी के बाद काली बिंदी नहीं लगानी चाहिए, क्योंकि ऐसा करने से वैवाहिक जीवन में समस्या आने लगती है।
काला रंग राहु और शनि का माना जाता है और सुहागिन महिलाओं को इस रंग की बिंदी लगाने से बचना चाहिए।
शास्त्रों के अनुसार, वैवाहिक महिलाओं को लाल, हरी, पील, गुलाबी और अन्य रंग की बिंदी लगानी चाहिए। ऐसा करने से वैवाहिक जीवन सुखी रहता है।
सुहागिन महिलाओं को लाल रंग की बिंदी लगाने की सलाह दी जाती है, क्योंकि लाल रंग का संबंध मंगल ग्रह से हैं।
अगर सुहागिन महिला काली बिंदी लगाती है तो इससे वैवाहिक जीवन में क्लेश बढ़ने लगते हैं और इससे समस्याओं का सामना करना पड़ता है।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, काली बिंदी से नकारात्मक ऊर्जा माथे में एकत्रित होती है और यह पूरे शरीर में फैलने लगती है।
इन कारणों से लड़कियों को शादी के बाद काली बिंदी नहीं लगानी चाहिए। एस्ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM