दोपहर के समय मंदिर क्यों नहीं जाना चाहिए?


By Ayushi Singh14, Jun 2024 02:16 PMnaidunia.com

मंदिर जाने से जीवन में खुशहाली आती है और भगवान का आशीर्वाद मिलता है। इसलिए लोगें भगवान की पूजा करने के लिए मंदिर जाते हैं। लेकिन दर्शन करने के लिए कुछ नियम भी बनाए गए हैं। आइए जानते हैं दिन के समय में मंदिर क्यों नहीं जाना चाहिए।

भगवान करते हैं विश्राम

दोपहर के समय में भगवान विश्राम करते हैं और इस समय मांगी गई मनोकामना भगवान तक नहीं पहुंचती। इसलिए, भक्तों को इस दौरान मंदिर नहीं जाना चाहिए।

शरीर में रहता है आलस

दिन के समय में हमारा शरीर आलस से भरा रहता है। ऐसे में अगर मंदिर जाते हैं, तो पूजा-पाठ में मन नहीं लगता है।

आत्माएं रहती हैं घूमती

दोपहर से समय में प्रेत और अतृप्त आत्माएं एक्टिव रहती हैं और ये आत्माएं मंदिर के आस-पास घूमती रहती है। इसलिए दिन में पूजा नहीं करनी चाहिए।

ऊर्जा से भरे

सुबह और शाम के समय में जब ऊर्जा से भरे रहते हैं तब पूजा में भी मन लगता है। भगवान इस समय जागृत रहते हैं और मनोकामना भी पूरी होती है।

घर के मंदिर में भी न करें पूजा

अपने घर के मंदिरों में भी दिन के समय में पूजा नहीं करनी चाहिए, क्योंकि आप भगवान के शयन में बाधा डालते हैं।

ईश्वर का ध्यान

अकेले में बैठकर मंत्र जाप कर सकते हैं या भगवान का ध्यान कर सकते हैं। ऐसा करना आपके लिए शुभ साबित होता है।

इन कारणों से दिन में मंदिर नहीं जाना चाहिए। एस्‍ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM

धोखेबाज होते हैं इस मूलांक के जीवनसाथी