सोने से पहले पैर क्यों धोने चाहिए?


By Arbaaj04, Jul 2024 02:00 PMnaidunia.com

पूरे दिन काम करने के बाद इंसान रात को सुकून भरी नींद लेना चाहता है, लेकिन अक्सर रात को सोने समय काफी परेशानियां आती है। सोने से पहले पैर धोना सेहत के लिए अच्छा माना जाता है।

पैर धोने के फायदे

शरीर के अंगों को साफ रखना स्वास्थ्य के लिए काफी अच्छा माना जाता है, लेकिन रात को सोने से पहले पैर धोने से शरीर को कई बड़े फायदे मिल सकते हैं।

सुकून वाली नींद

अगर किसी व्यक्ति को रात में जल्दी नींद नहीं आती है, तो बिस्तर पर जाने से पहले रोज अच्छे से पैरों को धोएं। ऐसा करने से सुकून वाली नींद मिलेंगी।

तापमान नियंत्रित

यदि रोजाना रात को पैरों को धोकर सोएं, तो शरीर का तापमान नियंत्रित होता है। तापमान नियंत्रित रहने से मस्तिष्क को आराम मिलता है।

मांसपेशियों को आराम

कई लोगों जब रात को सोने बिस्तर पर जाते है, तो जोड़ों में अकड़न और मांसपेशियों में दर्द होता है। इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए पैरों को धोकर सोएं।

बदबू होती है दूर

अधिकांश लोग दिनभर जब घर से बाहर रहते है, तो जूते को पहनते है, जिसके कारण पैरों से बदबू आती है। रात को पैरों को धोने से बदबू दूर होती है।

ऐसे धोएं पैर

रात को सोने से पहले बाल्टी में मौसम अनुसार ठंडा या गर्म पानी रखें। अब इस पानी में दोनों पैरों को लगभग 15 मिनट तक रखें।

लाइफस्टाइल की खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

क्या अखरोट खाने से कम होता है यूरिक एसिड?