धनतेरस के दिन नई चीजों को खरीदना शुभ माना जाता है। इससे देवी-देवता की कृपा बनी रहती है। आइए जानते हैं कि धनतेरस के दिन स्टील के बर्तन क्यों नहीं खरीदने चाहिए-
धनतेरस के दिन स्टील के बर्तन खरीदना अशुभ माना जाता है और इससे शनि का प्रकोप बढ़ता है।
धनतेरस के दिन लोहे से बनी चीजों नहीं खरीदनी चाहिए। इससे जीवन में दुर्भाग्य आता है और अशुभ भी माना जाता है।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस दिन कांच से बनी चीजों को भी नहीं खरीदना चाहिए। इससे जीवन में अशांति आती है।
इस दिन इस बर्तन को खरीदने से भगवान कुबेर अपनी कृपा नहीं बरसाते हैं और इससे धन हानि भी होती है।
स्टील के बर्तन खरीदने से जीवन पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है और इससे कई समस्याओं का सामना भी करना पड़ता है।
धनतेरस के दिन स्टील के बर्तन खरीदने से घर-परिवार की शांति भंग होती है और परेशानियों का सामना भी करना पड़ता है।
इन कारणों से धनतेरस के दिन स्टील के बर्तन नहीं खरीदने चाहिए। एस्ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM