ऐसा माना जाता है कि मंदिर के अंदर जाते वक्त घंटी बजाई जाती है,जिससे हमारे शरीर के सभी बुरी ऊर्जा समाप्त हो जाती है। आइए जानते हैं कि मंदिर से निकलते समय घंटी क्यों नहीं बजानी चाहिए-
हिंदू धर्म में पूजा-पाठ के समय घंटी बजाने का विशेष महत्व है। ऐसा करने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार बना रहता है और इसे शुभता का प्रतीक भी कहा जाता है।
मंदिर से निकलते समय घंटी बजाने से सारी दिव्य ऊर्जा भ्रमित होकर नष्ट हो जाती है। इसलिए कहा जाता है कि मंदिर बाहर निकलते समय घंटी नहीं बजाना चाहिए।
मंदिर से निकलते समय घंटी बजाने से सकारात्मक ऊर्जा समाप्त होने लगती है और इससे दिमाग में गलत विचार आने लगते हैं।
मंदिर से निकलते समय घंटी बजाने से ईश्वर की कृपा प्राप्त नहीं होती है और इससे नकारात्मक ऊर्जा का संचार बढ़ने लगता है।
शाम के समय मंदिर से लौटते समय घंटी नहीं बजाना चाहिए, क्योंकि शाम के समय देवी-देवता आराम करते हैं।
लेख में दी गई सभी जानकारियां सामान्य मान्यताओं पर आधारित है जिसकी हम अपनी तरफ से कोई भी पुष्टि नहीं करते हैं।
इन कारणों से मंदिर से निकलते समय घंटी नहीं बजानी चाहिए। एस्ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM