हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे का विशेष महत्व है और इस पौधे से संबंधित कई नियम बताए गए है। आइए जानते हैं कि एकादशी के दिन तुलसी को जल क्यों नहीं देना चाहिए-
एकादशी के दिन तुलसी में जल नहीं देना चाहिए, क्योंकि माना जाता है कि माता तुलसी भगवान विष्णु के लिए निर्जला व्रत रखती है और जल चढ़ाने से उनका व्रत खंडित होता है।
एकादशी के दिन तुलसी में जल अर्पित करने से माता तुलसी का व्रत भंग होता है, जिससे माता तुलसी नाराज होती है।
रविवार के दिन माता तुलसी भगवान विष्णु के लिए व्रत रखती है इसलिए इस दिन जल अर्पित करने से बचना चाहिए।
एकादशी के दिन तुलसी के पत्ते तोड़ने से बचना चाहिए, बल्कि एक दिन पहले ही पूजा के लिए पत्ते तोड़कर रख लेना चाहिए।
कहा जाता है कि तुलसी माता को हमेशा सूर्योदय से पहले या सूर्योदय के समय जल अर्पित करना चाहिए। यह समय शुभ माना जाता है।
तुलसी के पौधे में माता लक्ष्मी का वास होता है और नियमित रूप से इस पौधे की पूजा करने से उनकी कृपा प्राप्त होती है।
इन कारणों से एकादशी के दिन तुलसी को जल नहीं देना चाहिए। एस्ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM