घर में क्यों रखना चाहिए लॉफिंग बुद्धा?


By Prakhar Pandey19, May 2024 11:46 AMnaidunia.com

लॉफिंग बुद्धा की मूर्ति

वास्तु के मुताबिक, बहुत सारी मूर्तियों के बारे में बताया गया है, जिनको घर में रखने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और सुख-समृद्धि प्राप्त होती है। ऐसी ही मूर्ति है लॉफिंग बुद्धा की, जिसे आपने बहुत सारे लोगों के घर में देखी होगी।

बहुत शुभ मानी जाती है

घर में लॉफिंग बुद्धा की मूर्ति रखना बहुत शुभ माना जाता है, इससे घर में सुख-समृद्धि आती है और शुभ फलों की प्राप्ति होती है।

वास्तु दोष होता है दूर

ऐसा माना जाता है कि घर में लॉफिंग बुद्धा की मूर्ति रखने से वास्तु दोष दूर होता है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। इसलिए घर में लॉफिंग बुद्धा की मूर्ति रखनी चाहिए।

मिलती है तरक्की

लॉफिंग बुद्धा की मूर्ति घर में रखने से कार्यों में सफलता मिलती है और जीवन की परेशानियां दूर होती हैं।

किस दिशा में रखें लॉफिंग बुद्धा

लॉफिंग बुद्धा की मूर्ति पूर्व दिशा में रखना बहुत शुभ माना गया है, इससे घर में सुख-शांति आती है और सौभाग्य में वृद्धि होती है।

बिजनेस में तरक्की

वहीं बिजनेस के स्थान पर लॉफिंग बुद्धा की मूर्ति रखने से बिजनेस में तरक्की होती है और धन लाभ के योग बनते हैं।

बच्चों के स्टडी रूम में रखें

वहीं बच्चों के स्टडी रूम में भी लॉफिंग बुद्धा की मूर्ति रखनी चाहिए, इसे रखने से बच्चों का पढ़ाई में मन लगता है और अच्छे से पढ़ाई करते हैं।

इन जगहों पर न रखें लॉफिंग बुद्धा

वहीं कुछ जगहों पर लॉफिंग बुद्धा की मूर्ति नहीं रखनी चाहिए, इसे रसोईघर, बेडरूम, बाथरूम में नहीं रखना चाहिए।

घर में लॉफिंग बुद्धा की मूर्ति रखने से ये लाभ मिलते हैं, ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें Naidunia.com

Evil Eye: कैसे पता करें बच्चों को बुरी नजर लग गई है?