ऑफिस में लोग ज्यादा काम और टारगेट कंप्लीट करने के चलते घंटों सीट पर बैठे रहते हैं।
अधिक देर तक बैठे रहने से शरीर के सिर्फ कुछ अंग ही काम करते हैं। ऐसे में आप इन गंभीर बीमारियां के शिकार हो सकते हैं।
देर तक बैठे रहने से हाई ब्लड प्रेशर की समस्या हो सकती है और कोलेस्ट्रॉल बढ़ सकता है।
कुछ अध्ययनों यह भी पता चलता है कि लंबे समय तक बैठे रहने से कोलोन कैंसर को भी दावत मिलती है। इसके स्तन और एन्डोमेट्रीअल कैंसर होने का भी खतरा बना रहता है।
जब आप खड़े होते हैं या किसी भी एक्टिविटी में एक्टिव रहते हैं तो मांसपेशियों की भी एक्सरसाइज होती रहती है।
वहीं जब आप लंबे समय तक एक ही जगह पर बैठे रहते हैं तो पीठ और पेट की मांसपेशियां दोनों ढीली पड़ने लगती हैं। इसके अलावा रीढ़ की हड्डी पर भी असर पड़ता है।
एक ही कुर्सी पर सारा दिन बैठे रहने से दिल की बीमारी, टाइप 2 डायबिटीज, मोटापा और समय से पहले मौत जैसी बीमारियां होने का खतरा बना रहता है।
डायबिटीज का एक मुख्य कारण सुस्त लाइफस्टाइल भी है। लंबे समय तक बैठे रहने और सुस्त लाइफस्टाइल फॉलो करने वालों को डायबिटीज का खतरा अधिक रहता है।
यदि आप उठते हैं, टहलते है और धीरे-धीरे केवल कुछ मिनटों के लिए एक्सरसाइज करते हैं तो आप इन गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहे naidunia.com