अक्षय कुमार के लिए क्यों जरूरी है ‘बड़े मियां छोटे मिया’ की सफलता?


By Prakhar Pandey27, Mar 2024 12:25 PMnaidunia.com

नई फिल्म

अक्षय कुमार की नई फिल्म बड़े मियां छोटे मिया रिलीज होने के लिए तैयार है। आइए जानते है अक्षय के लिए क्यों जरूरी इस फिल्म की सफलता?

बड़े मियां छोटे मिया

अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ स्टारर बड़े मियां छोटे मियां 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। 2024 में अक्षय की यह पहली फिल्म होने वाली है।

अक्षय कुमार

अक्षय कुमार के लिए बड़े मियां छोटे मियां फिल्म का हिट होना बेहद जरूरी है। पिछले लंबे समय से अक्की एक सफल फिल्म का इंतजार कर रहे है।

कैसा रहा 2023?

2023 में अक्षय की सेल्फी, ओएमजी 2 और मिशन रानीगंज रिलीज हुई थी। सेल्फी बॉक्स ऑफिस पर डिजास्टर साबित हुई थी, ओएमजी 2 सुपर हिट और मिशन रानीगंज फ्लॉप साबित हुई थी। ओएमजी 2 के लिए अक्षय से ज्यादा पंकज त्रिपाठी को क्रेडिट मिला था।

2022 में 4 फिल्में

2022 में रिलीज हुई बच्चन पांडे फ्लॉप, सम्राट पृथ्वीराज फ्लॉप, रक्षा बंधन फ्लॉप और रामसेतु भी बॉक्स ऑफिस पर औसत कमाई ही कर पाई थी।

2021 में 2

2021 में रिलीज हुई सूर्यवंशी सुपर हिट रही थी, तो वहीं बेल बॉटम फ्लॉप हो गई थी। इस साल लॉकडाउन और कोविड के चलते सिनेमाघरों में भी कम भीड़ देखने को मिल रही थी।

2019 रहा था हिट

2019 में अक्षय की मिशन मंगल और गुड न्यूज सुपर हिट रही थी। वहीं केसरी और हाउसफुल 4 भी हिट रही थी। अक्षय के लिए 2019 काफी अच्छा रहा था।

एक्शन फिल्म

बड़े मियां छोटे मिया एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है। इस फिल्म में अक्षय जबरदस्त एक्शन करते नजर आ रहे है, अक्षय का ये पुराना अंदाज दोबारा लोगों को सिनेमाघरों में एंटरटेन करने वाला है।

अगर आपको अक्षय कुमार के फिल्मी करियर से जुड़ी ये स्टोरी पसंद आई तो ऐसी ही एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com

Kangana Ranaut: ऐसा रहा हैं कंगना रनोट का फिल्मी करियर