स्वास्तिक चिन्ह को शुभ क्यों माना जाता है?


By Ram Janam Chauhan21, Feb 2025 10:00 AMnaidunia.com

स्वास्तिक चिन्ह का हिन्दू धर्म में बेहद खास महत्व है। ऐसे में आइए जानते हैं, इसे शुभ और पवित्र क्यों माना जाता है-

स्वास्तिक चिन्ह के फायदे

अगर आप घर में स्वास्तिक चिन्ह बनाते हैं, तो इससे सुख-शांति और भगवान का आशीर्वाद सदैव बना रहता है।

स्वास्तिक चिन्ह का वास्तु महत्व

वास्तु शास्त्र के मुताबिक, घर या काम करने वाली जगह पर स्वास्तिक चिन्ह बनाने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

मुख्य द्वार पर बनाएं स्वास्तिक चिन्ह

मान्यताओं के अनुसार, घर के मुख्य द्वार पर स्वास्तिक चिन्ह बनाना शुभ माना जाता है। ऐसा करने से आपके घर में सुख-शांति बनी रहती है।

मानसिक शांति बढ़ाने में कारगर

स्वास्तिक चिन्ह को बनाने से नाकारात्मक ऊर्जा का नाश होता है और सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है। जिसकी वजह से मानसिक शांति मिल सकती है।

किन अवसरों पर बनाएं स्वास्तिक चिन्ह

स्वास्तिक चिन्ह को गृह प्रवेश, शादी, किसी नए वाहन के खरीदने पर या कोई नया काम शुरु करने पर बनाना शुभ होता है।

स्वास्तिक चिन्ह बनाते समय क्या ध्यान रखें

अगर आप स्वास्तिक चिन्ह बना रहे हैं, तो ऐसे में आपको कुछ खास बातों का ध्यान रखना जरूरी है, जैसे कि काले रंग का इस्तेमाल कभी ना करें और इसे टेढ़ा-मेढ़ा ना बनाएं।

यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com

तोहफे में ये 5 चीजें मिलने पर जीवन में होती है खूब तरक्की