मंगलवार को तुलसी में जल क्यों नहीं अर्पित करना चाहिए?


By Amrendra Kumar Yadav27, Aug 2024 01:20 PMnaidunia.com

तुलसी का पौधा माना जाता है शुभ

हिंदू धर्म में तुलसी का पौधा बहुत शुभ माना जाता है। इसे घर में रखने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और शुभ फलों की प्राप्ति होती है।

तुलसी में अर्पित करते हैं जल

तुलसी में माता लक्ष्मी का वास माना जाता है। इसमें रोजाना जल अर्पित करने से माता लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त होता है और कार्यों में सफलता प्राप्त होती है।

इस दिन लगाएं तुलसी का पौधा

तुलसी का पौधा लगाने के लिए गुरुवार और शुक्रवार का दिन बहुत शुभ माना गया है। इन दिनों में तुलसी का पौधा लगाने से घर में खुशहाली आती है।

तुलसी के नियम

तुलसी से जुड़े कुछ नियम भी बताए गए हैं, जिनका पालन करना चाहिए। इन नियमों के अनुसार, मंगलवार के दिन तुलसी में जल नहीं अर्पित करना चाहिए।

शिव जी होते हैं नाराज

तुलसी में मंगलवार के दिन जल अर्पित करने से भगवान शिव की नाराजगी का सामना करना पड़ता है। इससे कार्यों में बाधाएं उत्पन्न होती है।

न करें पूजा

इस दिन तुलसी की पूजा भी नहीं करनी चाहिए। ऐसा करने से नेगेटिविटी आती है और आर्थिक रूप से परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

सूर्यास्त के बाद न तोड़ें पत्तियां

वहीं, तुलसी के पौधे को सूर्यास्त के बाद नहीं छूना चाहिए और न ही पत्तियां तोड़नी चाहिए। इससे माता लक्ष्मी नाराज होती हैं।

रविवार और एकादशी के दिन न अर्पित करें जल

मंगलवार के अलावा रविवार और एकादशी के दिन भी तुलसी में जल अर्पित नहीं करना चाहिए। इन दिनों में माता लक्ष्मी निर्जला व्रत रखती हैं।

तुलसी के पौधे में मंगलवार के दिन जल अर्पित नहीं करना चाहिए। धर्म और अध्यात्म से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें Naidunia.Com

हरतालिका तीज का व्रत कैसे रखते हैं?