सनातन धर्म में नारियल फोड़ना शुभ माना गया है, लेकिन कुछ लोगों के लिए नारियल फोड़ने की मनाही होती है। ऐसे में आइए जानते हैं कि महिलाओं को नारियल क्यों नहीं तोड़ना चाहिए-
हिंदू धर्म में मंदिरों में, किसी शुभ अवसर और नई शुरुआत पर नारियल तोड़ना बहुत लाभदायक माना जाता है।
हिंदू धर्म में देवी-देवताओं को नारियल चढ़ाना शुभ माना जाता है और इसे बाद में प्रसाद के रूप में ग्रहण किया जाता है।
महिलाओं को घर की लक्ष्मी माना जाता है इसलिए उन्हें किसी तोड़-फोड़ या नष्ट में शामिल होने से बचना चाहिए।
कहा जाता है कि नारियल तोड़ना बलि या बलिदान का एक रूप है इसलिए महिलाओं को ऐसा करने से बचना चाहिए।
नारियल एक बीज फल है। महिलाएं बीज के रूप में संतान को जन्म देती है और महिलाएं नारियल फोड़ती है तो उनके संतान को कष्ट होता है।
लेख में दी गई सभी जानकारियां सामान्य मान्यताओं पर आधारित है जिसकी हम अपनी तरफ से कोई भी पुष्टि नहीं करते हैं।
इन कारणों से महिलाओं को नारियल नहीं तोड़ना चाहिए। एस्ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM