वास्तु शास्त्र में घर में पेंट से जुड़े कई नियम बताएं गए हैं, जिसके अनुसार ही पेंट करवाना चाहिए। आइए जानते हैं कि घर में काले रंग का पेंट क्यों नहीं करवाना चाहिए-
हिंदू धर्म में काले रंग को अशुभता का प्रतीक माना जाता है और इसका प्रयोग किसी शुभ काम में भी नहीं किया जाता है।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, काले रंग का प्रयोग किसी पूजा-पाठ या शादी-विवाह में नहीं किया जाता है। शुभ काम में काले रंग को उपयोग नहीं होता है।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार काले रंग का संबंध राहु से माना जाता है और इस रंग के प्रयोग से लोगों को बचना चाहिए।
वास्तु के अनुसार, बेडरूम में काले रंग को करवाने से बचना चाहिए। खासकर बच्चों के कमरे में काले रंग का पेंट नहीं करवाना चाहिए।
काले रंग का पेंट करवाने से बच्चों के ऊपर नकारात्मक असर पड़ता है और इससे मानसिक तनाव का सामना भी करना पड़ता है।
वास्तु के अनुसार, किचन में काले रंग करवाने से बचना चाहिए। साथ ही, किचन के स्लैब को काला नहीं रखना चाहिए।
इन कारणों से घर में काले रंग का पेंट नहीं करवाना चाहिए। एस्ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM