हाथ की लकीरे किसी को दिखाएंगे तो हो जाएंगे बर्बाद


By Ayushi Singh06, Aug 2024 01:50 PMnaidunia.com

अक्सर लोगों को अपने जीवन और भविष्य को जानने के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी को अपना हाथ दिखाते हैं, जिससे उन्हें अपने भविष्य के बारे में पता चल सकें। आइए जानते हैं कि किसी को अपने हाथ की लकीरे क्यों नहीं दिखानी चाहिए-

रुक जाती है बरकत

अक्सर लोग पंडित को हाथ की रेखाएं दिखाने लग जाते हैं, जोकि नहीं दिखानी चाहिए। इससे जीवन की बरकत रुक जाती है।

चोरी कर लेते हैं किस्मत

ऐसा माना जाता है कि अगर किसी को हाथ की लकीरे दिखाई जाती है, तो वह इंसान किस्मत चोरी कर लेता है, जिससे कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

इस समय न दिखाएं हाथ

कभी-भी दोपहर या रात के समय में किसी को भी हाथ नहीं दिखना चाहिए। इसका असर भाग्य पर पड़ता है।

खाना खाने के बाद न दिखाएं हाथ

कभी-भी खाना खाने के बाद या कोई भारी काम करने के बाद हाथ की लकीरे नहीं दिखानी चाहिए। क्योंकि हथेली में खून का संचार बराबर नहीं होता, जिससे रेखा देखने में समस्या होती है।

जल्दबाजी में न दिखाएं

कभी-भी किसी को जल्दबाजी या किसी की बात में आकर हाथ नहीं दिखाना चाहिए। ऐसा करने से भविष्य में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

शमशान घाट पर न दिखाएं हाथ

किसी भी शमशान घाट पर पंडित को हाथ नहीं दिखाना चाहिए। ऐसा करना अशुभ माना जाता है।  

इन कारणों से किसी को अपने हाथ की लकीरे नहीं दिखानी चाहिए। एस्‍ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM

दिनभर शांति के लिए मन ही मन जाप करें ये मंत्र