सर्दियों के दिनों में स्किन का ध्यान रखना ज्यादा जरूरी हो जाता है। ऐसा न करने पर त्वचा से जुड़ी कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
ठंड के दिनों में स्किन का रूखी होना आम बात है। खैर, आज जानेंगे कि स्किन से जुड़ी समस्या को कम करने के लिए सर्दियों में क्या करना चाहिए।
नहाने से पहले आपको अपनी स्किन को मॉइस्चराइज करना चाहिए। आयुर्वेद के मुताबिक, ऐसा करने से होंठ और हाथ के फटने की समस्या से राहत मिलेगी।
सर्दियों के दिनों में स्किन का रूखापन दूर करने के लिए बॉडी पर नहाने से पहले तेल लगाएं। इसकी मदद से हाथ-पैर को फटने से भी बचाया जा सकता है।
गौर करने की बात है कि ठंड के दिनों में बॉडी पर तेल लगाने से स्किन सिकुड़ती नहीं है। तेल लगाने के कुछ देर बाद नहाने जाए और फिर टॉवल से बॉडी को अच्छे से पोंछ लें।
अब सवाल उठता है कि सर्दियों में कौन सा तेल बॉडी पर लगाना फायदेमंद होता है। इसके लिए आप नारियल तेल से लेकर अन्य तेल का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
यदि आप नहाने से पहले तेल की मसाज करते हैं तो ब्लड सर्कुलेशन भी अच्छा रहेगा। इसके अलावा, सर्दियों में मसाज करने से मांसपेशियों को भी आराम मिलता है।
शहद आयुर्वेद में शहद को भी सेहत के लिए लाभकारी माना जाता है। होठों की दरार दूर करने के लिए शहद भी आप लगा सकते हैं।