22 दिसंबर को सबसे छोटा दिन, जल्दी होगा अंधेरा, जानिए इसके पीछे का विज्ञान


By Kushagra Valuskar2022-12-21, 20:49 ISTnaidunia.com

छोटा दिन और लंबी रात

22 दिसंबर को साल का सबसे छोटा दिन और लंबी रात होगी। 10 घंटे 41 मिनट का दिन जबकि रात 13 घंटे 19 मिनट की होगी।

खगोलीय घटना

बीते साल 21 दिसंबर को सबसे छोटा दिन और लंबी रात थी। इस अद्भुत खगोलीय घटना को उज्जैन और जयपुर सहित देशभर की वेधशालाओं में लाइव देखा जा सकेगा।

दक्षिणी गोलार्ध में होंगे लंबे दिन

यह खगोलीय घटना उत्तरी गोलार्ध के देशों में घटती है। वही दक्षिणी गोलार्ध देशों में सबसे बड़ा दिन होता है।

इसलिए होता है ऐसा

सूरज के चारों तरफ धरती के परिभ्रमण के कारण 22 दिसंबर को मकर रेखा पर सूर्य लंबवत होगा। इस कारण उत्तरी गोलार्ध में सबसे बड़ी रात और सबसे छोटा दिन होगा।

विंटर सोल्स्टिस कहा जाता है

सबसे छोटे दिन को विंटर सोल्स्टिस कहा जाता है। यह एक लैटिन शब्द है। इसका अर्थ है सूर्य का स्थिर रहना।

Astro Tips: कनेर के फूल से दूर होंगे वास्तु और ग्रह-दोष, जानें इसके उपाय