इन्सान जो भी सपना देखता है, उसका कुछ न कुछ मतलब होता है। यहां हम बताएंगे कि यदि समने में रोती हुई महिला दिखाई दे, तो इसका क्या मतलब होता है।
सपनों के बारे में स्वप्न विज्ञान में अध्ययन किया जाता है। यह ज्योतिष शास्त्र का भी हिस्सा है। ज्योतिष कहता है कि सपने भविष्य का संकेत बताते हैं।
सपने में किसी लड़की या महिला को रोते हुए देखना शुभ नहीं माना गया है। यह घर में क्लेश का संकेत होता है।
ऐसे सपने देखने वालों के परिवार में रिश्ते बिगड़ सकते हैं। खासतौर पर पति-पत्नी के बीच अनबन हो सकती है।
यह स्थिति लंबे समय तक रहे तो व्यक्ति मानसिक रूप से बीमार हो सकती है। इसलिए जल्द से जल्द उपाय किए जाने चाहिए।
सपने में बार-बार रोती हुई महिला नजर आए तो किसी मंदिर में जाकर कपड़े दान करें। किसी गरीब महिला को भी दान दिया जा सकता है।
जिन लोगों को ज्यादा सपने आते हैं, वे सोते समय अपने तकीये के पास एक तांबे का पात्र जल भरकर रखें। बुरे सपने आने बंद हो जाएंगे।