महिलाएं किसी को ना दान करें ये 3 चीजें, वरना तिजोरी हो जाएगी खाली


By Ram Janam Chauhan21, Apr 2025 05:40 AMnaidunia.com

दान करना हिन्दू धर्म में शुभ और पवित्र होता है, लेकिन किसी भी महिला को इन 3 चीजों का दान नहीं करना चाहिए। आइए जानते हैं, इस बारे में विस्तार से-

आती है गरीबी

अगर महिलाएं इन तीन चीजों का दान करती हैं, तो इससे घर में धन संबंधी समस्याएं और कर्ज से जुड़ी परेशानियां आ सकती हैं।

चूड़ियां दान ना करें

चूड़ियां किसी भी महिला के सुंदरता को बढ़ाने का काम करते हैं। ऐसे में इन्हें दान करने से घर की लक्ष्मी नाराज हो सकती हैं।

सिंदूर का दान ना करें

किसी भी सुहागन महिला के लिए सिंदूर बहुत महत्वपूर्ण है। ऐसे में अगर आप सिंदूर का दान करती हैं, तो इससे जीवन में परेशानी आ सकती है।

पायल दान ना करें

कभी भी किसी भी सुहागन महिलाओं को पायल दान नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से आपके जीवन और घर में परेशानियां आ सकती हैं।

आती है नकारात्मक ऊर्जा

इन तीन चीजों का दान करने से आपके जीवन में नकारात्मक ऊर्जा आकर्षित होने के साथ आर्थिक समस्याएं घेर सकती हैं।

इन चीजों का दान करें

अगर आप दान करना चाहते हैं, तो पुराने कपड़े, खाना, जल और धन का दान करना शुभ हो सकता है।

यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com

मुख्य द्वार पर तांबे का सूर्य लगाने से क्या होता है?