महिलाएं घर में रोजाना करें ये 5 काम, पैसों से भरी रहेगी तिजोरी


By Sahil27, May 2024 01:26 PMnaidunia.com

महिलाएं रोजाना करें ये काम

धन प्राप्ति के खुलेंगे मार्ग

गृहलक्ष्मी ज्योतिष शास्त्र में बताए कुछ उपायों को अपनाती हैं तो धन कमाने के कई मार्ग खुलेंगे। आइए जानते हैं कि कौन से 5 कार्य करने से माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।

घर के बाहर सफाई रखें

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, घर की गृहलक्ष्मी को सुबह उठकर मुख्य द्वार के बाहर एक लोटा जल का छिड़काव करें। इसके बाद दहलीज को अच्छे से साफ करें। ऐसा करने से घर में मां लक्ष्मी के आने का मार्ग शुद्ध होता है।

नहाने के बाद किचन में जाएं

कुछ महिलाएं सुबह के समय बगैर नहाए किचन में प्रवेश करती हैं। ज्योतिषाचार्यों की सलाह के अनुसार, सुबह स्नान करने के बाद रसोई में जाने से मां अन्नपूर्णा प्रसन्न होती हैं।

घर के अंदर साफ-सफाई करें

सुबह उठने के बाद महिलाओं को घर की अंदर से भी अच्छे से सफाई करनी चाहिए। दरअसल, गंदगी वाले स्थान पर धन की देवी मां लक्ष्मी वास नहीं करती हैं।

नियमित तौर पर पूजा करें

स्नान करने के बाद सुबह के समय घर के मंदिर में पूजा करें। देवी-देवताओं को प्रसन्न करने के लिए धूप और दीपक जलाकर विधि-विधान से पूजा करनी चाहिए।

शुक्रवार को लक्ष्मी सूक्त का पाठ करें

धन से जुड़ी समस्याओं का निवारण करने के लिए लक्ष्मी सूक्त का शुक्रवार को पाठ करें। प्रत्येक शुक्रवार इसका पाठ करने से मां लक्ष्मी की कृपा आपको प्राप्त होगी।

डिस्क्लेमर

यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है। हमारी तरफ से इसके जरिए किसी भी तरह का कोई दावा नहीं किया जा रहा है।

सुबह उठकर महिलाएं कुछ शुभ काम करती हैं तो उनके ऊपर मां लक्ष्मी की कृपा बरसती है। ऐसी ही अन्य धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

कुबेर जी का पौधा कौन सा होता है?