योगासन करना शरीर के लिए फायदेमंद होता है। महिलाओं के लिए 5 योगासन काफी लाभकारी साबित होते हैं। आइए इन आसन के बारे में जानते हैं-
अगर आप महिला है और खुद को फिट रखना चाहती हैं, तो रोजाना सुबह 5 योगासन जरूर करने चाहिए। योगासन कई समस्याओं को भी दूर करता है।
महिलाओं को ताड़ासन करना चाहिए। इस आसन को करने से शरीर मजबूत, लचीला और मन शांत रहता है। साथ ही, पाचन को भी ठीक रखता है।
महिलाओं के लिए सूर्य नमस्कार भी फायदेमंद होता है। सूर्य नमस्कार करने से ऊर्जा, शरीर मजबूत, वजन कंट्रोल और हार्ट दुरुस्त रहता है।
भुजंगासन करने के अनेक फायदे हैं। अक्सर उन महिलाओं को भुजंगासन करना चाहिए जिनके पीठ में दर्द रहता है।
हर महिला को शवासन जरूर करना चाहिए। शवासन स्लीप क्वालिटी को बेहतर, तनाव को कम और हृदय की गति को स्थिर करने में मदद करता है।
त्रिकोणासन करने से पेट की चर्बी कम, वजन कंट्रोल, ब्लड सर्कुलेशन तेज होता है। त्रिकोणासन महिलाओं को फिट रखने में मदद करता है।