वास्तु के अनुसार महिलाओं को कुछ नियमों का पालन करना चाहिए, जिससे उनका वैवाहिक जीवन सुखी रहें। इन नियमों को पालन करने में किसी प्रकार का कोई आलस नहीं दिखाना चाहिए। आइए जानते हैं कि सौभाग्य की प्राप्ति के लिए महिलाएं करें ये उपाय-
महिलाएं को कभी-भी दहलीज पर बैठकर खाना नहीं खाना चाहिए। इससे उन्हें सौभाग्य की प्राप्ति नहीं होती है और जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
महिलाओं को पति के उठने से पहले जागना चाहिए। इसके साथ ही, स्नान और पूजा-पाठ करने के बाद ही दिन की शुरुआत करनी चाहिए।
घर में नौकर-चाकर क्यों न हो लेकिन अपने कमरे को खुद से ही साफ करना चाहिए। इससे उन्हें सौभाग्य की प्राप्ति हो सकती है।
महिलाओं को अपने जेवर को घर के दक्षिण दिशा में रखना चाहिए। क्योंकि दक्षिण दिशा भारी सामान रखने की दृष्टि से श्रेष्ठ जगह मानी जाती है।
महिलाएं अपने पति को स्वयं खाना परोसें तथा पति की थाली स्वयं उठाए, तो पति द्वारा विशेष मान-सम्मान प्राप्त होगा।
अगर घर में किसी प्रकार से कोई कमी नहीं चाहते हैं, तो झाड़ू को पैर से नहीं छूना चाहिए। इससे माता लक्ष्मी नाराज होती है और घर में धन की कमी आती है।
इन उपायों को करने से महिलाएं को सौभाग्य की प्राप्ति हो सकती है। एस्ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM