ये 6 काम करने से विष्णु जी होते हैं नाराज, होता है धन का नाश


By Ayushi Singh11, Jul 2024 03:00 PMnaidunia.com

सप्ताह के हर दिन किसी न किसी भगवान को समर्पित है। ऐसे में गुरुवार का दिन भगवान विष्णु को समर्पित। इस दिन कुछ काम करने की मनाही होती है। लेकिन इस दिन गलती से कुछ काम करने पर विष्णु जी नाराज होते हैं। आइए जानते हैं कि कौन-से काम करने से विष्णु जी होते हैं नाराज, होता है धन का नाश

न धोएं कपड़े

गुरुवार को कपड़े धोने से या साबुन के प्रयोग से भगवान विष्णु नाराज होते हैं। इसके साथ ही, वह क्रोधित होकर भक्तों की मनोकामनाएं भी पूरी नहीं करते हैं।

न धोएं बाल

गुरुवार के दिन गलती से भी सुहागिन महिलाओं का बाल नहीं धोने चाहिए। इससे वैवाहिक जीवन में मनमुटाव होता है और पारिवारिक सुख नहीं मिलता है।

न खाएं खिचड़ी

गुरुवार के दिन खिचड़ी खाना अशुभ माना जाता है। इससे ग्रह कमजोर होने लगते हैं और भाग्य का भी साथ नहीं मिलता है। जीवन में काम में बाधा आने लगती है।

न पिता का करें अपमान

इस दिन पिता, गुरु और संत का अपमान करते हैं, तो गुरु बृहस्पति नाराज हो जाते हैं। इससे जीवन में तरक्की में बाधा आने लगती है और सफल होने में भी समय लगता है।

न चढ़ाएं ये फूल

भगवान विष्णु की पूजा में अगस्त्य का फूल या माधवी के फूल का उपयोग नहीं किया जाता है। ये फूल विष्णु जी को पसंद नहीं है। इनके साथ ही, विष्णु जी की मूर्ति पर चावल नहीं चढ़ाए जाते हैं।

न करें पैसों का लेन-देन

गुरुवार के दिन किसी इंसान को पैसे उधार में नहीं देना चाहिए और नहीं लेना चाहिए। इससे गुरु ग्रह कमजोर होता है और परिवार में आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

ये 6 काम करने से विष्णु जी नाराज होते हैं और धन का नाश होता है। एस्‍ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM

धन प्राप्ति के 3 अचूक उपाय