World Cinema Day: 99 रुपए में देखें जवान, मिशन रानीगंज, फुकरे 3 समेत ये फिल्में


By Prakhar Pandey13, Oct 2023 12:32 PMnaidunia.com

वर्ल्ड सिनेमा डे

वर्ल्ड सिनेमा डे के दिन हर साल महंगी से महंगी फिल्मों के टिकट सस्ते कर दिए जाते है। आइए जानते हैं ऐसी फिल्मों के बारे में जो वर्ल्ड सिनेमा डे पर सस्ती होने वाली है।

99 रुपए में टिकट

13 अक्टूबर के दिन शुक्रवार को वर्ल्ड सिनेमा डे पर सभी फिल्मों के रेट सिर्फ 99 रू हो चुके है। आप अपना टिकट विभिन्न ऑनलाइन टिकट बुकिंग प्लेटफॉर्म पर जाकर बुक कर सकते है।

मल्टीप्लेक्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया

मल्टीप्लेक्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया के अनुसार इस वर्ल्ड सिनेमा डे का 4 हजार से अधिक सिनेमा हाल हिस्सा बनेंगे। मूवी टिकट बुकिंग ऑफलाइन और ऑनलाइन माध्यमों से कराई जा सकती है।

सिनेमाघर लेंगे हिस्सा

वर्ल्ड सिनेमा डे पर आईनॉक्स, सिटीप्राइड, पीवीआर, सिनेपोलिस, एशियन मुक्ता ए2, मूवी टाइम, वेव, एम3के और डीलाइट जैसे कई मल्टीप्लेक्स और सिंगल स्क्रीन थियेटर शामिल होंगे।

फिल्में होंगी सस्ती

वर्ल्ड सिनेमा डे के मौके पर 250 से लेकर 2000 और उससे भी अधिक बिकने वाली फिल्मों के टिकट मात्र 99 रुपए में मिलेंगे। इस दिन फुकरे 3, जवान और मिशन रानीगंज जैसी फिल्में आप मात्र 99 रुपए में देख सकते है।

फुकरे 3

फुकरे 3 वर्ल्ड सिनेमा डे के मौके पर अपने 3.5 लाख से अधिक टिकट बेच चुकी है। जिससे इसे लगभग 3.75 करोड़ से अधिक का लाभ मिल सकता है।

जवान

जवान फिल्म में ने भी विश्व सिनेमा दिवस के मौके पर अब तक 3 लाख से ज्यादा टिकट बेचें है। फिल्म इस दिन 3 करोड़ से अधिक की कमाई कर सकती है।

मिशन रानीगंज

अक्षय कुमार स्टारर मिशन रानीगंज भी वर्ल्ड सिनेमा डे के दिन लगभग 3 लाख टिकट बेच चुके है। माना जा रहा है कि इस दिन फिल्म में 3.20 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है।

एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

इन 5 फिल्मों से होगा साल 2023 का धमाकेदार अंत