World Cup 2023: इस वर्ल्ड कप टूटे ये 7 पुराने रिकॉर्ड्स


By Prakhar Pandey27, Oct 2023 11:59 AMnaidunia.com

वर्ल्ड कप रिकॉर्ड्स

हर 4 साल में वर्ल्ड कप आता हैं और इस दौरान रिकॉर्ड्स के तांता लग जाता है। कई नए रिकॉर्ड्स बनते है तो वहीं कई पुराने रिकॉर्ड्स टूटते भी है। आइए जानते हैं 2023 विश्व कप में अब तक कितने रिकॉर्ड टूट चुके है।

सबसे ज्यादा शतक

रोहित शर्मा ने मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के सबसे ज्यादा शतक के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। रोहित शर्मा ने 7 शतको के साथ ही सचिन के 6 शतकों का रिकॉर्ड तोड़ दिया हैं।

हाईएस्ट टोटल

साउथ अफ्रीका ने श्रीलंका के खिलाफ 50 ओवर में 5 विकेट पर 428 रन बनाए थे। अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया के 2015 में बनाए गए 6 विकेट पर 417 रनों के रिकॉर्ड को तोड़ा था। कंगारू ने यह रिकॉर्ड अफगानिस्तान के खिलाफ बनाया था।

सबसे बड़ी जीत

ऑस्ट्रेलिया ने नीदरलैंड के खिलाफ वर्ल्ड कप इतिहास की सबसे बड़ी जीत दर्ज की थी। ऑस्ट्रेलिया ने नीदरलैंड को 309 रनों से हराया था।

सबसे तेज शतक

ग्लेन मैक्सवेल ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ महज 40 गेंदों में शतक लगाया था। वहीं एडन मार्करम भी विश्व कप के इसी संस्करण में सिर्फ 49 गेंदों में शतक लगाया था। इससे पहले ये रिकॉर्ड आयरलैंड के केविन ओ'ब्रायन के नाम दर्ज था।

सबसे लंबा रन चेज

पाकिस्तान ने वर्ल्ड कप के इस संस्करण में सबसे लंबा रन चेज किया था। पाकिस्तान ने श्रीलंका के खिलाफ 345 रनों का लक्ष्य चेज किया था। इससे पहले ये रिकॉर्ड आयरलैंड के खिलाफ दर्ज था।

बड़े उलटफेर

इस विश्व कप में कई बड़े उलटफेर भी देखने को मिले। जहां अफगानिस्तान ने पाकिस्तान को 8 विकेटों से हरा दिया था। वही नीदरलैंड ने भी साउथ अफ्रीका को 38 रनों से हराकर नया रिकॉर्ड बनाया था।

भारत ने तोड़ न्यूजीलैंड का घमंड

भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ लगातार विश्व कप में 5 बार हारने के बाद जीत दर्ज की थी। 2003 के बाद से भारत ने 2023 में न्यूजीलैंड के खिलाफ जीत दर्ज की थी।

खेल से जुड़ी खबरों के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

वनडे वर्ल्ड कप में सबसे तेज सेंचुरी बनाने वाले बल्लेबाज