आपने मछलियां तो जरूर खाई होंगी लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस दुनिया में मछलियों की कम से कम 28 हजार से ज्यादा प्रजातियां पाई जाती है।
अलग अलग नाम
हालांकि देश और जगह के हिसाब से मछलियों के नाम अलग-अलग हो जाते हैं।
बेहद खतरनाक
माना जाता है कि समुद्र में कुछ मछलियों ऐसी है, जो बेहद खतरनाक होती है।
जानिए
आज हम आपको ऐसी ही खतरनाक मछलियों के बारे में आपको बताएंगे।
द नटक्रैकर
यह मछली दुनियां की खतरनाक मछलियों में से एक है। जिन इलाकों में ये मछलियां पाई जाती हैं, वहां तैराकी प्रतिबंधित है।
पेसू
करीब चार फीट लंबी इस मछली के दांत हूबहू इंसान जैसे होते हैं। कई जगहों पर इस मछली को पेसू नाम से भी जाना जाता है।
शार्क
इनके बारे में कौन नहीं जानता. इन्हें तो दुनिया की सबसे खतरनाक मछलियों में से एक माना जाता है, जिनके जबड़े इतने मजबूत होते हैं कि बड़े से बड़े नावों को भी काट देती हैं।
कॉन्गो टाइगर फिश
अफ्रीका के कॉन्गो नदी में पाई जाने वाली यह मछली बेहद ही खतरनाक होती है, जो इंसानों का शिकार करने में तो माहिर होती ही है, साथ ही मगरमच्छ जैसे खतरनाक जानवर को भी आसानी से अपना शिकार बना लेती है।
पिरान्हा
दक्षिण अमेरिका में पाई जाने वाली यह मछली दुनिया में 'दैत्य' के नाम से मशहूर है। इसके बारे में कहा जाता है कि अपने तीखे दांत और मजबूत जबड़े से ये महज 30 सेकेंड में ही इंसानी हड्डियों को भी चबा जाती है।
Divya Agrawal: दिव्या अग्रवाल का बोल्ड अंदाज देख फैंस हुए हैरान