World Sleep Day 2023: सोने से पहले इन नियमों का करें पालन
By Prakhar Pandey2023-03-17, 11:48 ISTnaidunia.com
नींद
नींद अच्छी सेहत के लिए सबसे जरूरी चीज होती हैं। वर्ल्ड स्लीप डे 2023 के मौके पर जानें सोने से जुड़े इन नियमों के बारे में।
विश्व नींद दिवस
यह दिवस हर साल मार्च के तीसरे हफ्ते के शुक्रवार को मनाया जाता हैं। नींद पूरी और अच्छी होने से शरीर में पॉजिटिव एनर्जी का संचार, चेतना और आध्यात्मिक उन्नति होती है।
नींद का महत्व
भविष्य पुराण के मुताबिक सोने से पहले व्यक्ति को हाथ-पैर धोने चाहिए, जिससे शरीर में शीतलता आती है। वहीं विष्णु पुराण में बताया गया है कि कभी भी गंदे बिस्तर पर इंसान को नहीं सोना चाहिए।
जल्दी सोना और उठना चाहिए
हेल्दी शरीर और लंबी आयु के लिए रात में जल्द सोना चाहिए और सुबह ब्रह्म मुहूर्त में जल्दी उठना चाहिए।
चाणक्य नीति
चाणक्य नीति के अनुसार विद्यार्थी, नौकर या द्वारपाल, को अधिक नहीं सोना चाहिए। वहीं मनुस्मृति की माने तो सूने या निर्जल घर में अकेला नहीं सोना चाहिए और किसी देव मंदिर या शमशान में सोना भी अशुभ होता है।
सोने की दिशा
वास्तु शास्त्र में दरवाजे की ओर पैर करके सोना अशुभ माना गया है।इंसान को उत्तर दिशा की ओर सिर करके नहीं सोना चाहिए क्योंकि इससे शरीर में मौजूद लौह तत्व में चुंबकीय गुण आने लगते हैं,जो कि हानिकारक हैं।
टाइमिंग
रात्रि के पहले प्रहर सोने का सही समय होता हैं। वहीं दूसरे दिन के पहले पहर 9-12 के बीच सोना अशुभ माना जाता हैं।
मंत्रों का जाप
अगर मुमकिन हो तो सोने से पहले ‘स्वगेहे प्राक्छिरा: सुप्याच्छ्वशुरे दक्षिणाशिरा..प्रत्यक्छिरा: प्रवासे तु नोदक्सुप्यात्कदाचन..’ का जाप जरूर कर लें।
डिस्कलेमर
स्लाइड्स में दी हुई जानकारी को अपनी जरूरत के हिसाब से उपयोग करें। स्टोरी दी हुई जानकारी सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से ली गई हैं।
अध्यात्म से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहे naidunia.com के साथ
Beauty tips: इन चीजों के इस्तेमाल से रूखी-बेजान त्वचा में आएगा निखार