सोमवार: सोमवार का दिन देवों के देव महादेव और चन्द्र ग्रह को समर्पित है। इस भोलेनाथ भगवान का पूजन इच्छाओं को पूरी करने वाला है।
मंगलवार: मंगलवार का दिन हनुमान जी और मंगल ग्रह का है। गुड़, चने और लाल रंग की मिठाईयों का भोग लगाएं।
बुधवार: शास्त्रों ने बुधवार का दिन श्री गणेश और बुध ग्रह के लिए निहित किया है। इस दिन हरे रंग के कपड़े पहनना शुभ होता है।
बृहस्पतिवार: बृहस्पतिवार यानि गुरुवार, देवों के गुरू बृहस्पति और भगवान श्री हरि विष्णु को यह दिन समर्पित है।
शुक्रवार: यह दिन महालक्ष्मी, देवी दुर्गा, वैभव लक्ष्मी, संतोषी माता और शुक्र ग्रह का है। इस दिन सफ़ेद कपड़े पहनने चाहिए। घर में खीर बना कर बांटने से लाभ होता है।
शनिवार: इस दिन के प्रधान देव तो शनि हैं लेकिन हनुमान जी की अराधना विशेष फल देती है। काले रंग के वस्त्र पहनने के साथ-साथ काली चीजों का गरीबों को दान करना चाहिए।