हम भगवान की पूजा करते समय कई चीजों का ध्यान रखते हैं। लेकिन कई बार हम छोटी-छोटी चीजों का ध्यान रखना भूल जाते हैं।
पूजा करते समय भूलकर भी पूजा के इन सामानों को जमीन पर नहीं रखना चाहिए। इससे हमें परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
पूजा करते समय कलश को सीधे जमीन पर नहीं रखना चाहिए। भगवान के सामने कलश को लकड़ी पर या चावल पर रखना चाहिए।
अधिकतर लोग भगवान को पुष्प अर्पित करते समय जमीन पर रख देते हैं। फूल को लकड़ी के पटरे या अन्य किसी चीज पर रखना उचित होता है।
पूजा करते समय ध्यान दें कि भगवान के सामने दीपक को जमीन पर न रखें। दीपक को चावल या फिर लकड़ी के पटरे पर रखें।
कभी भी देवी-देवताओं की मूर्ति को जमीन पर नहीं रखना चाहिए। मूर्ति के लिए साफ-सुथरा आसन बिछाना चाहिए।
शंख को भगवान विष्णु का प्रतीक माना जाता है। शंख को जमीन पर रखने से मां लक्ष्मी नाराज होती है, आपको आर्थिक संकट का सामना करना पड़ सकता है।
सुपारी का आवश्यकता हर एक पूजा में होती है। भगवान को सुपारी अर्पित करते समय इसे सिक्के पर रखें। जमीन पर भूलकर भी न रखें।
इसे भगवान विष्णु का प्रतीक माना जाता है। भूलकर भी शालिग्राम को जमीन पर नहीं रखना चाहिए। आप इसे पीले वस्त्र पर रख सकते हैं।