हफ्ते के सातों दिन करें अलग-अलग भगवान की पूजा, मिलेगा लाभ


By Prakhar Pandey17, Feb 2024 06:55 PMnaidunia.com

पूजा-पाठ

हिंदू धर्म का पालन करने वाले और रोज पूजा-पाठ करने वाले जातकों को यह पता होना चाहिए कि कौन सा दिन किस भगवान को समर्पित होता है। आइए जानते है यह महत्वपूर्ण जानकारी।

सोमवार का दिन

सोमवार का दिन पूरी तरीके से भगवान शिव को समर्पित होता है। इस दिन भगवान शिव की विधिवत पूजा करने से आपकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती है।

मंगलवार का दिन

मंगलवार का दिन भगवान हनुमान को समर्पित होता है। इस दिन बजरंगबली की पूजा करने से सभी बाधाएं दूर होती है और संकटों को झेलने का बल मिलता है।

बुधवार का दिन

बुधवार का दिन भगवान गणेश जी को समर्पित होता है। हिंदू धर्म में सर्वप्रथम भगवान गणेश की पूजा का विधान है। इस दिन गणपति बप्पा की पूजा करने से वह सारे विघ्न हर लेते है।

गुरुवार का दिन

गुरुवार के दिन जगत के पालनहार भगवान विष्णु की पूजा करनी चाहिए। पूजा के दौरान पीला वस्त्र धारण करना अति उत्तम माना जाता है। इस दिन लोग व्रत भी करते है।

शुक्रवार का दिन

शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी को समर्पित होता है। इस दिन विधि-विधान से माता लक्ष्मी की पूजा करने से सुख-समृद्धि और धन आता है।

शनिवार का दिन

शनिवार का दिन वैसे तो भगवान शनिदेव को समर्पित होता है। शनिदेव के साथ-साथ इस दिन हनुमान जी की पूजा करने से भी जीवन की सभी बाधाएं दूर होती है।

रविवार का दिन

रविवार का दिन भगवान सूर्यदेव को समर्पित होता है। भगवान सूर्यदेव की पूजा और व्रत करने से जीवन में शांति व खुशहाली आती है और समाज में उसका मान-सम्मान व यश भी बढ़ता है।

अगर भगवान की पूजा पर बनी यह स्टोरी आपको पसंद आई है तो धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

आने वाले महीने में 3 राशि वाले बनेंगे करोड़पति, ग्रहों के राजा करेंगे चमत्कार