ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कुछ विशेष पेड़-पौधों की पूजा करने से हमारी कुंडली के दोष तो दूर होते ही हैं, साथ ही जीवन की अनेक कठिनाइयों से भी छुटकारा मिल सकता है।
संकट दूर करने में सहायक
वृक्ष आपके जीवन में आने वाले संकट को दूर करने में सहायक होते हैं। आइये जानते है किन पेड़-पौधों की पूजा से हमें क्या लाभ मिलता है।
तुलसी
भगवान विष्णु की प्रिय तुलसी को देवी लक्ष्मी का ही रूप माना गया है। इसे घर में लगाना बेहद शुभ माना गया होता है। जहां पर तुलसी के पौधे की पूजा-सेवा की जाती है, वहां लक्ष्मी जी की सदैव कृपा बनी रहती है।
पीपल
पीपल में साक्षात ब्रह्मा जी निवास करते हैं। पीपल को रोपने, रक्षा करने, छूने तथा पूजने से क्रमशः धन, उत्तम संतान, स्वर्ग और मोक्ष प्रदान करता है। इसकी पूजा करने से शनि दोष से मुक्ति मिलती है।
नीम
हनुमान जी की कृपा प्राप्त करने के लिए नीम के पेड़ की पूजा करनी चाहिए। अगर आप अपने घर या कार्यस्थल पर नीम का पेड़ लगाते हैं तो सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है और नकारात्मक ऊर्जा दूर भागती है।
बरगद
इसे दीर्घायु प्रदान करने वाला पवित्र वृक्ष माना गया है। इसकी पूजा से महिलाओं को अखंड सौभाग्य व संतान संबंधी समस्याएं भी दूर होती है। शनि की पीड़ा से मुक्ति मिलती है।
आंवला
इस पेड़ की पूजा से देवी लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और पूजा करने वाले को धन संबंधी कोई समस्या नहीं होती, उसे हर क्षेत्र में सफलता मिलती है। इस पेड़ की पूजा करने से आरोग्य की प्राप्ति होती है।
केला
जिन जातकों की कुंडली में गुरु संबंधित दोष होते हैं, वे यदि इस पेड़ की पूजा करें तो उन्हें लाभ होता है। इसकी पूजा से विवाह के योग भी शीघ्र बनते हैं।