ये हैं WTC में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी


By Ritesh Mishra05, Dec 2024 01:36 PMnaidunia.com

विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप(WTC) की शुरूआत साल 2019 में हुई थी। जिसके बाद बल्लेबाजों का दबदबा देखने को मिल रहा है। भारत, ऑस्ट्रेलिया, श्रीलंका और इंग्लैंड़ जैसे मजूबत टीमों के सलामी बल्लेबाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन कर रनों की झड़ी लगा दी है।

2 फाइनल मैच

अभी तक इस चैंपियनशिप में 2 फाइनल मैच खेले जा चुके हैं। जिसमें भारतीय टीम दोनों ही बार उप-विजेता बनी हैं।

फाइनल में जगह

WTC का साल 2023-2025 का यह तीसरा संस्करण चल रहा है। फाइनल में जगह बनाने के लिए टीमें कड़ी मशक्कत कर रही हैं।

सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी

आज हम आपकों विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के उन बल्लेबाजों के बारे में बताएंगे, जिन्होंने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में सबसे ज्यादा रन बनाए हैं।

जो रूट

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी जो रूट हैं। ये इंग्लैंड के बल्लेबाज हैं। जिन्होंने WTC में कुल 62 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसकी 113 पारियों में से 51 की औसत से 5348 रन मारे हैं।

मार्नस लाबुशेन

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों दूसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया के मार्नस लाबुशेन हैं। बल्लेबाज ने 46 मैचों की 84 पारियों में 3904 रन बनाए हैं।

स्टीव स्मिथ

WTC में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर स्टीव स्मिथ का नाम है। क्रिकेटर ने 46 मैचों की 80 पारियों में 3503 रन मारे हैं।

बेन स्टोक्स

WTC में सबसे रन बनाने की लिस्ट में चौथे नंबर पर इग्लैंड के खिलाड़ी बेन स्टोक्स हैं। जिन्होंने 51 मैचों की 93 पारियों में 3234 रन मारे हैं।

इस लिस्ट में पांचवा नाम बाबर आजम का है। इन्होंने 32 मैचों की 58 पारियों में 2760 रन बनाए हैं। इसी तरह स्पोेर्ट्रस से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM

दुल्हन बनने जा रही हैं यह ओलंपिक मेडलिस्ट