यशस्वी जायसवाल ने किया धमाल, रच डाला इतिहास


By Shivansh Shekhar24, Apr 2024 11:38 AMnaidunia.com

RR vs MI

बीते 22 अप्रैल सोमवार को राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच सवाई मानसिंह स्टेडियम जयपुर में अहम मुकाबला खेला गया था।

संदीप शर्मा का जलवा

इस मैच में चोट के बाद वापसी करते हुए संदीप शर्मा ने गदर मचा दिया और 4 ओवर में महज 18 रन देकर 5 अहम विकेट चटका दिए। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच दिया गया।

यशस्वी का खौफ

एक बार फिर से काफी दिनों बाद यशस्वी जायसवाल का बल्ला इस मैच में चल गया और रन चेस करते हुए उन्होंने 60 गेंदों पर 104 रन बनाए।

धांसू रिकॉर्ड

इस पारी में यशस्वी ने 7 छ्क्के और 9 चौके जड़े। उनका स्ट्राइक रेट भी 173 का रहा। ऐसे में इस शतक से उन्होंने 1 धांसू रिकॉर्ड भी अपने नाम किया।

22 साल में 2 शतक

यशस्वी जायसवाल इकलौते ऐसे बल्लेबाज बन गए, जिन्होंने महज 22 साल की उम्र में आईपीएल में दो लाजवाब शतक मार दिया। वह महान बल्लेबाज हैं।

2023 में पहला शतक

इससे पहले भी यशस्वी जायसवाल ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ ही मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में शतक जड़ा था। यह कारनामा 21 साल 123 दिन में कर दिया।

22 साल में दूसरा शतक

वहीं, दूसरा शतक 22 साल 116 दिनों में उनके बल्ले से दूसरा शतक भी आ गया। इस तरह यशस्वी का दूसरा शतक भी मुंबई इंडियंस के खिलाफ आया।

टी20 के लिए चयन

ऐसे में आने वाले टी20 वर्ल्ड कप के चयन में भी उन्होंने सेलेक्टर्स की चिंताएं बढ़ा दी है। हालांकि, उनका बल्ला इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैच में खूब गरजा था।

खेल से जुड़ी खबरों के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

IPL में सबसे ज्यादा हाफ सेंचूरी बनाने वाले बल्लेबाज