Year Ender: चमकदार स्किन के लिए 2023 में इस्तेमाल की गई ये 4 चीजें


By Sahil23, Dec 2023 12:00 PMnaidunia.com

ग्लोइंग स्किन

चमकदार त्वचा पाने की इच्छा सभी रखते हैं। खैर, इसके लिए डाइट से लेकर सेहत का कई मायनों में ध्यान रखना पड़ता है।

स्किन केयर

सर्दियों के दिनों में स्किन की केयर करना ज्यादा जरूरी है। दरअसल, इन दिनों त्वचा से संबंधित कई परेशानियों का खतरा बढ़ जाता है।

देसी नुस्खों का इस्तेमाल

त्वचा पर नेचुरल निखार लाने के लिए साल 2023 में लोगों ने घरेलू नुस्खों को अपनाया है। इन हर्ब्स का इस्तेमाल आपको भी करना चाहिए।

ऑरेंज फेस पैक

स्किन का ख्याल रखने के लिए संतरे के छिलके से फेस पैक तैयार किया जा सकता है। इस पैक को बनाने के लिए दो चम्मच चावल का आटा लें और इसमें संतरे के छिलके का पाउडर मिलाएं।

अप्लाई करने का तरीका

ऑरेंज और चावल का पेस्ट तैयार होने के बाद उसमें गुलाब जल मिलाएं। फिर स्किन पर इसे लगभग 20 मिनट तक लगाकर रखें।

कॉफी फेशियल

सुंदर दिखने के लिए भी कॉफी का इस्तेमाल किया जाता है। साल 2023 में इससे तैयार फेशियल का ट्रेंड भी खूब देखने को मिला है।

चावल का फेशियल

ग्लोइंग स्किन के लिए चावल के पानी का फेशियल भी जबरदस्त चर्चा में रहा है। चेहरे पर निखार लाने के लिए आप नियमित चावल से तैयार फेशियल का इस्तेमाल कर सकते हैं।

आइस वाटर फेशियल

स्किन केयर के लिए आइस वाटर फेशियल का भी खूब ट्रेंड चला है। इसके लिए बर्फ के पानी में 4 से 5 सेकेंड तक चेहरे को डुबाएं। ऐसा आप सप्ताह में तीन बार कर सकते हैं।

लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

सर्दियों के ये 5 फल पाचन तंत्र को बनाएंगे मजबूत