Year Ending 2022: इन लोगों के नाम रहा 2022, Google पर सबसे ज्यादा सर्च किए गए


By Kushagra Valuskar20, Dec 2022 06:38 PMnaidunia.com

नूपुर शर्मा

साल 2022 में सबसे ज्यादा सर्च नुपुर शर्मा को किया गया। उन्होंने एक टीवी चैनल की डिबेट के दौरान पैंगबर मोहम्मद को लेकर विवादित बयान दिया था। जिसके बाद देशभर में उनके खिलाफ विरोध प्रदर्शन हुए।

द्रौपदी मुर्मू

भारत की पहली आदिवासी राष्ट्रपति होने के कारण द्रौपदी मुर्मू चर्चा में रही। द्रौपदी ने राष्ट्रपति चुनाव में यशवंत सिन्हा को हराया था।

ऋषि सुनक

ऋषि सुनक ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री बन गए हैं। वह पहले भारतवंशी हैं, जो यूके में इतने बड़े पद पर पहुंचे हैं। इस साल उन्हें गूगल पर काफी सर्च किया गया।

ललित मोदी और सुष्मिता सेन

गूगल की लिस्ट में चौथे नबर पर ललित मोदी और पांचवें पर सुष्मिता सेन का नाम है। ये दोनों तब ट्रेंड हुए जब ललित ने सुष्मिता के साथ अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थीं।

अंजलि अरोड़ा

अंजलि अरोड़ा 'कच्चा बादाम' गाने पर डांस के लिए चर्चा में रही। रियलिटी शो लॉक अप में नजर आई थीं। वहीं अंजलि का कथित तौर पर एक एमएमएस भी वायरल हुआ था।

अब्दु रोजिक

अब्दु रोजिक एक गायक, ब्लॉगर और मुक्केबाज है। रिटलिटी शो बिग बॉस में भाग लेने के बाद अब्दु की लोकप्रियता बढ़ी है।

एकनाथ शिंदे

महाराष्ट्र के राजनेता एकनाथ शिंदे ने राष्ट्रीय सुर्खियां बटोरी जब उन्होंने राज्य सरकार को संकट में डाल दिया। उद्धव ठाकरे को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा।

प्रवीण तांबे

इस साल प्रवीण तांबे की बायोपिक रिलीज हुई। जिसमें श्रेयस तलपड़े ने जबरदस्त अभिनय किया। इसी फिल्म के कारण तांबे को काफी सर्च किया गया।

एम्बर हर्ड

एम्बर हर्ड अपने पूर्व पति जॉनी डेप पर झूठा आरोप लगाने के कारण चर्चा में रही। हालांकि, एम्बर को डेप को बदनाम करने का दोषी पाया गया।

सरदार वल्लभभाई पटेल की पुण्यतिथि पर पढ़े उनके अनमोल विचार