बिगड़ती जीवनशैली की वजह से लोग एंग्जायटी का सामना करते हैं। मानसिक विकार और चिंता करने की आदत के चलते लोग इस परेशानी का शिकार बनते हैं।
इस आसन के नाम में ही सुख यानी खुशी है। सुखासन का रोजाना अभ्यास करने से आपको तनाव से काफी हद तक छुटकारा मिल जाएगा।
श्वासन को सबसे आसान योगासन माना जाता है। बॉडी को रिलैक्स करने के लिए भी इस आसन का अभ्यास किया जाता है। यह आसन आपको एंग्जायटी से भी राहत दिलाएगा।
वीरासन करने से मन की घबराहट दूर होती है। साथ ही, इस आसन को करने से पाचन तंत्र और घुटनों को मजबूत करने में मदद मिलती है।
बालासन करने से बॉडी को आराम मिलता है। एंग्जायटी का सामना करने वालों के लिए बॉडी को रिलैक्स रखना बेहद जरूरी होता है।
इस आसन के अभ्यास से शरीर का संतुलन बेहतर होता है। इसके अलावा, तनाव और चिंता को नियंत्रित करने में भी मदद मिलती है।
विपरीत करणी आसन को करने से शरीर को कई फायदे मिलते हैं। इस आसन का अभ्यास करने से एंग्जायटी से भी बचाव होता है।
वृक्षासन में आपको पेड़ की मुद्रा में खड़ा होना होता है। इस आसन को करने से भी आपकी बॉडी को आराम मिलेगा। इसके साथ ही, तनाव और एंग्जायटी से भी छुटकारा मिल सकता है।