बिगड़ते लाइफस्टाइल के बीच बॉडी को स्वस्थ रखने के लिए योग करना जरूरी है। योगासन की मदद से आप शरीर को कई बीमारियों से भी बचा सकते हैं।
जवान और हमेशा स्वस्थ रहने की इच्छा रखने वाले लोगों को योग रोजाना करना चाहिए। योग की मदद से हेल्दी रहने के अलावा जवान दिखने में भी मदद मिलेगी।
आज बात कर रहे हैं कि किन योगासन का अभ्यास रोजाना करने से आप खुद को उम्र से 10 साल जवान दिखा सकते हैं।
इस आसन का अभ्यास करने से सांस को संतुलित रखा जा सकता है। इसके साथ ही, यह पैरों की शक्ति को बढ़ाने का काम भी करता है।
जवान रहने के लिए वृक्षासन का अभ्यास भी कर सकते हैं। इस आसन की मदद से आपको एकाग्रता बढ़ाने में भी काफी मदद मिलती है।
जवान रहने के लिए वृक्षासन का अभ्यास भी कर सकते हैं। इस आसन की मदद से आपको एकाग्रता बढ़ाने में भी काफी मदद मिलती है।
यह एक ऐसा आसन है, जिसके अनेक फायदे शरीर को मिलते हैं। एंटी एजिंग के लिए सर्वांगासन का अभ्यास करना बेस्ट है।
अगर आप भुजंगासन का अभ्यास रोजाना करते हैं तो आपको शरीर में कभी भी कमजोरी महसूस नहीं होगी। इतना ही नहीं, उम्र बढ़ने के दुष्प्रभावों से भी आप बच पाएंगे।
वैसे तो चक्रासन का अभ्यास करना थोड़ा कठिन है, लेकिन इसके फायदे भी काफी ज्यादा मिलते हैं। इसका अभ्यास करने से चेहरे पर निखार भी आ सकता है।