मेंटल हेल्थ के लिए करें ये योगासन


By Sahil01, Aug 2023 06:37 PMnaidunia.com

मेंटल हेल्थ

शारीरिक स्वास्थ्य की तरह ही मेंटल हेल्थ भी काफी जरूरी है। मानसिक रूप से परेशान व्यक्ति जीवन में कई तरह के गलत कदम उठा सकते हैं।

योगासन

योगासन आपके शरीर के अलावा मेंटल हेल्थ के लिए भी फायदेमंद होते हैं। आज दिमाग की क्षमता को बढ़ाने के लिए कुछ आसन बता रहे हैं।

पद्मासन

मानसिक परेशानियों को दूर करने के लिए पद्मासन बेस्ट आसन है। इसकी मदद से आप अपने मन और दिमाग को शांत कर सकते हैं।

धनुरासन

धनु की आकृति जैसा यह आसन आपको मानसिक परेशानियों से राहत दिलवा सकता है। मेंटल हेल्थ के लिए आपको धनुरासन रोजाना करना चाहिए।

शीर्षासन

शीर्षासन को फूल बॉडी फिटनेस के साथ ही ब्रेन के लिए बेस्ट माना जाता है। इसका अभ्यास रोजाना करने से आपका दिमाग अच्छे से काम करता है।

हलासन

यह आसन रोजाना करने से आप कई प्रकार की मानसिक बीमारियों से बच सकते हैं। हलासन करने से पाचन तंत्र भी मजबूत बनता है।

वज्रासन

वज्रासन को अंग्रेजी में डायमंड पोज कहा जाता है। इस आसन को करने से एकाग्रता में इजाफा होता है। इसके अलावा यह मन को भी शांत करता है।

वीरभद्रासन

इस योगासन को करने से शरीर की लचक बढ़ती है। साथ ही, वीरभद्रासन की मदद से आपका दिमाग और मन शांत होता है।

लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

सुबह जल्दी उठने के 5 फायदे