योग को लाइफस्टाइल का हिस्सा बनाने से तमाम रोगों से लड़ने में मदद मिलती है। योगासन का अभ्यास करने से दिमाग को शांत करने में भी काफी मदद मिलती है।
खानपान की वजह से ज्यादातर लोगों को पेट से जुड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसमें पेट दर्द, एसिडिटी, पेट का फूलना जैसी समस्या शामिल है।
योगासन का अभ्यास रोजाना करने से पेट को स्वस्थ रखने में मदद मिलती है। आइए इन आसनों के बारे में जान लेते हैं।
इस योगासन को करना बेहद आसान माना जाता है। पश्चिमोत्तानासन का अभ्यास करने से आपको पेट से जुड़े कई रोगों से छुटकारा मिलेगा।
पेट में गैस और एसिडिटी जैसी शिकायत को दूर करने के लिए हलासन बेस्ट है। इसका नियमित अभ्यास करने से पाचन प्रक्रिया को बेहतर बनाने में भी मदद मिलेगी।
पेट में गैस और एसिडिटी जैसी शिकायत को दूर करने के लिए हलासन बेस्ट है। इसका नियमित अभ्यास करने से पाचन प्रक्रिया को बेहतर बनाने में भी मदद मिलेगी।
पेट में दर्द या एसिडिटी की परेशानी से छुटकारा पाने के लिए पवनमुक्तासन का नियमित अभ्यास करें। इस आसन को करने से अपच की समस्या से भी बचा जा सकता है।
वज्रासन अकेला ऐसा आसन है, जिसे आप खाना खाने के बाद भी कर सकते हैं। वज्रासन की मुद्रा में बैठने से खाना पचाने में मदद मिलती है।
अगर आपको पेट साफ करने में किसी तरह की परेशानी का सामना करना पड़ता है तो नौकासन का अभ्यास करें। इससे शरीर को कई अन्य लाभ भी मिलते हैं।