शरीर को रोगों से बचाने और स्वस्थ रखने के लिए योगासन जरूरी है। ज्यादातर लोग योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा भी बना चुके हैं।
मसल्स बिल्डिंग या मांसपेशियों को मजबूत बनाने के लिए भी आप कुछ खास आसनों का अभ्यास कर सकते हैं। योग नियमित करने से मन को शांत भी बनाया जा सकता है।
इस आसन का रोजाना अभ्यास करने से पैर, कंधों, हाथ, जांघों को मजबूती मिलती है। इसके साथ ही, शरीर के संतुलन में भी सुधार होता है।
पाचन संबंधी परेशानियों से राहत पाने के लिए नौकासन को बेहतरीन माना जाता है। इसका अभ्यास करने से कमर और कंधों की मजबूती बढ़ाने में भी मदद मिलती है।
सेतुबंधासन को ब्रिज पोज के नाम से भी जाना जाता है। जिन लोगों को घुटनों से जुड़ी परेशानी होती है उन्हें इस आसन को नियमित करना चाहिए।
चेयर पोज करने से भी मसल्स को मजबूत बनाए रखने में मदद मिलती है। अगर आप रोजाना इस आसन को करते हैं तो आपके हाथ, कंधे, पीठ और पेट की मांसपेशियां मजबूत हो जाएंगी।
पैरों की मजबूती बढ़ाने के लिए आप वृक्षासन का अभ्यास भी कर सकते हैं। इस योगासन की मदद से पूरे शरीर का बैलेंस भी बढ़ता है।
इस योगासन का अभ्यास करने से हाथ, कंधे और कोर को मजबूती मिलती है। इसके साथ ही, पेट और थाइज का फैट कम होता है।