योगिनी एकादशी पर भगवान विष्णु की पूजा कैसे करें?


By Ram Janam Chauhan13, Jun 2025 05:40 AMnaidunia.com

योगिनी एकादशी का व्रत हिन्दू धर्म में कई लोग रखते हैं। ऐसे में इस दिन भगवान विष्णु की पूजा कैसे की जाती है। आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं

व्रत से पहले करें ये काम

योगिनी एकादशी के व्रत को करने से पहले सात्विक भोजन करें। साथ ही, मन शांत और नकारात्मक विचारों से दूर रहें।

सुबह जल्दी स्नान करें

योगिनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु की पूजा करने के लिए सुबह जल्दी उठकर स्नान करें। इसके बाद कपड़े पहनें और पूजा की तैयारी करें।

इस मंत्र का करें जाप

भगवान विष्णु की पूजा के दौरान ॐ नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र का जाप करीब 108 बार करें। इससे आपको शुभ फल प्राप्त हो सकता है।

भगवान विष्णु की करें पूजा

भगवान विष्णु की पूजा करने के लिए मूर्ति, गंगाजल, पीले फूल, अक्षत और पीले कपड़े को जमा करें। इसे बाद पूजा करें और इन चीजों को विष्णु देवता को अर्पित करें।

दिन में क्या खाएं

अगर आप योगिनी एकादशी का व्रत कर रहे हैं, तो ऐसे में साबूदाना, फल और दूध का सेवन कर सकते हैं।

शाम में करें पूजा

शाम के समय भगवान विष्णु की कथा सुनें और पूजा करें। ऐसा करने से आपके जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com

घर में तुलसी का पौधा लगाना क्यों जरूरी होता है?