योगिनी एकादशी के दिन इन जगहों पर जलाएं दीपक, सुख-शांति का वास


By Ayushi Singh20, Jun 2025 11:45 AMnaidunia.com

आषाढ़ माह के कृष्ण पक्ष में पड़ने वाली एकादशी को योगिनी एकादशी कहा जाता है और इस दिन भगवान विष्णु की पूजा पूरे विधि-विधान से की जाती है। आइए जानते हैं कि योगिनी एकादशी के दिन किन जगहों पर दीपक जलाना चाहिए-

तुलसी के पौधे के पास

योगिनी एकादशी के दिन तुलसी के पौधे के पास घी का दीपक जलाना चाहिए। ऐसा करने से माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है और सुख-शांति का वास होता है।

भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी के सामने दीपक जलाएं

योगिनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी के सामने दीपक जलाना चाहिए। इससे भक्तों पर दोनों की कृपा बनी रहती है।

मुख्य द्वार पर जलाएं दीपक

योगिनी एकादशी के दिन घर के मुख्य द्वार पर दीपक जलाना चाहिए। ऐसा करने से धन से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा मिलता है।

सकारात्मक ऊर्जा का संचार

योगिनी एकादशी के दिन दीपक जलाने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और इससे नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है।

मिलते हैं शुभ परिणाम

योगिनी एकादशी के दिन इन जगहों पर दीपक जलाने से जीवन में शुभ परिणाम मिलते हैं और इससे सुख-समृद्धि बनी रहती है।

वातावरण होता है शुद्ध

योगिनी एकादशी के दिन दीपक जलाने से घर का वातावरण शुद्ध होता है और इससे खुशियों का आगमन होता है।

योगिनी एकादशी के दिन इन जगहों पर दीपक जलाने से सुख-शांति का वास होता है। एस्ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM

गाय को खिलाएं यह 1 पीली चीज, धन की नहीं होगी कमी