योगिनी एकादशी श्री हरि विष्णु भगवान को समर्पित है। हर साल आषाढ़ महीने के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को यह व्रत मनाया जाता है।
इसी दिन सभी तरह के पापों से मुक्ति पाने के लिए भगवान विष्णु की विधिवत पूजा की जाती है। योगिनी एकादशी पर कुछ उपायों को करने से आर्थिक स्थिति मजबूत होती है।
योगिनी एकादशी के दिन श्री हरि विष्णु भगवान को पंचामृत से अभिषेक करना चाहिए। ऐसा करने से कार्य के क्षेत्र में आ रही सभी बाधाएं दूर होती है।
यदि आपके वैवाहिक जीवन में मनमुटाव या परिवार में कलह चलता रहता है तो उसके लिए योगिनी एकादशी के दिन मां तुलसी की विधिवत पूजा करें।
योगिनी एकादशी के दिन दान केस विशेष महत्व होता है, ऐसे में इस दिन गरीबों को या ब्राह्मण को दान करने से विशेष लाभ मिलने की संभावना रहती है।
योगिनी एकादशी के शुभ दिन पर श्रीमद भगवद गीता का पाठ करना शुभ माना जाता है। यह काफी ज्यादा शुभ और फलदायक माना जाता है।
योगिनी एकादशी के दिन पीपल के पेड़ के नीचे घी का दीपक जलाना चाहिए और परिक्रमा करने से भगवान विष्णु का शुभ फल मिलता है।
इस लेख में दी गई सभी जानकारियां एक सामान्य मान्यताओं पर आधारित है जिसकी हम अपनी तरफ से कोई भी पुष्टि नहीं करते हैं।