टेस्ट में दोहरा शतक बनाने वाले सबसे कम उम्र खिलाड़ी


By Prakhar Pandey05, Feb 2024 10:35 AMnaidunia.com

टेस्ट में दोहरा शतक

हर खिलाड़ी के लिए शतक मारना किसी उपलब्धि से कम नहीं होता है। ऐसे में अगर कोई खिलाड़ी कम उम्र में ही दोहरा शतक लगा दे तो यह भी बड़ी बात होती है। आइए जानते है कम उम्र में दोहरा शतक मारने वाले खिलाड़ियों के बारे में।

यशस्वी जायसवाल

यशस्वी जायसवाल ने हाथ आए मौके को पूरी तरह से भुनाया हैं। सिर्फ 6 टेस्ट मैच खेल चुके यशस्वी मे कम उम्र में ही दोहरा शतक लगाने की कीर्तिमान रच दिया हैं।

कम उम्र में दोहरा शतक

यशस्वी ने भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे टेस्ट मैच में मात्र 22 साल 36 दिन की उम्र में अपने करियर का दोहरा शतक लगाया था।

209 रनों की पारी

यशस्वी ने 290 गेंदों में 19 चौके और 7 छक्के की मदद से 209 रनों की पारी खेली थी। यशस्वी से पहले भी कम उम्र में कई खिलाड़ी ये कारनामा कर चुके है।

विनोद कांबली

विनोद कांबली ने सबसे कम उम्र में भारत के लिए खेलते हुए दोहरा शतक लगाया है। कांबली मात्र 21 साल 32 दिन के थे जब उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ 1993 में दोहरा शतक लगाया था। 224 रन मारे थे।

दोहराया था कारनामा

कांबली ने 21 साल 54 दिन की उम्र में यह कारनामा दोहराया था। 1993 में दिल्ली में कांबली ने जिम्बाब्वे के खिलाफ खेलते हुए फिर दोहरा शतक मारा था।

सुनील गावस्कर

सुनील गावस्कर मात्र 21 साल 277 दिन के थे जब उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ दोहरा शतक लगाया था। पोर्ट ऑफ स्पेन में गावस्कर ने पहली वेस्टइंडीज के खिलाफ 220 रन की पारी खेली थी।

मंसूर अली खान पटौदी

मंसूर अली खान पटौदी ने 23 साल 34 दिन की उम्र में दोहरा शतक लगाया था। इंग्लैंड के खिलाफ दिल्ली में मंसूर ने 203 रनों की पारी खेली थी।

खेल से जुड़ी खबरों के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

आईपीएल में सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाली टीमें