भारत में आईपीएल एक त्योहार की तरह होता है। करीब 2 महीने तक चलने वाला यह लीग में रोमांचक मुकाबले देखने को मिलते हैं।
फिलहाल आईपीएल 2024 यानी 17 वें सीजन के शुरुआत 22 मार्च को हो हो चुकी है। अब तक कई बड़े रिकॉर्ड भी इस सीजन धराशाई हो गए हैं।
आज हम आपको उन खिलाड़ियों के बारे में बताएंगे जिन्होंने कम उम्र में आईपीएल शतक जड़ने का रिकॉर्ड बनाया है। कई नाम तो अभी भी खेल रहे हैं।
मनीष पांडेय ने आईपीएल में सबसे कम उम्र में शतक जड़ा था। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए खेलते हुए उन्होंने आईपीएल में 19 साल 253 दिन में सेंचुरी जड़ी थी।
ऋषभ पंत फिलहाल दिल्ली के लिए कप्तानी कर रहे हैं। इस सूची में वो दूसरे स्थान पर आते हैं जिन्होंने आईपीएल में 20 साल 218 दिन की उम्र में शतक जड़ा था।
देवदत्त इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर आते हैं। उन्होंने आईपीएल 2021 में अपना पहला शतक रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए जड़ा था। उस समय वो 20 साल 289 दिन के थे।
यशस्वी जायसवाल अपनी छाप पूरी दुनिया में छोड़ चुके हैं। आईपीएल की बात करें तो उन्होंने राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए 21 साल 123 दिन में शतक जड़ा था।
संजू सैमसन ने आईपीएल 2017 में पहला शतक दिल्ली के लिए खेलते हुए जड़ा था। संजू उस समय 22 साल 151 दिन के ही थे।