काला धागा पहनने को लेकर धारणा है कि इसे धारण करने से खुद को बुरी नजर से बचाने में मदद मिलती है।
ज्योतिष शास्त्र में उल्लेख है कि कुछ राशि के जातकों के लिए काला धागा पहनना शुभ नहीं होता है। अगर ये जातक इसे धारण करते हैं तो उन्हें नुकसान हो सकता है।
कुछ राशि के जातकों के लिए काला रंग शुभ नहीं होता है। अगर ये इस रंग के धागे और कपड़ों को धारण करते हैं तो इन्हें शरीर से जुड़ी कई बीमारियां भी हो सकती हैं।
इस राशि के जातकों का स्वामी मंगल है, जिसका प्रिय रंग लाल होता है। इस वजह से मेष राशि वालों को काले की जगह लाल रंग का धागा पहनना चाहिए।
ज्योतिष के अनुसार, वृषभ राशि का स्वामी शुक्र होता है और इसका रंग सफेद होता है। ऐसे में इस राशि वालों को भी काला धागा पहनने से बचना चाहिए।
वृश्चिक राशि वालों को भी काला धागा नहीं पहनना चाहिए। अगर इस राशि वाले काला धागा पहनते हैं तो उन्हें नकारात्मक परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं।
इस राशि का स्वामी बृहस्पति होता है, जिसका रंग पीला होता है। ऐसे में इस राशि के जातकों को भी काले धागे से बचने की सलाह दी जाती है।
ज्योतिष उपायों के मुताबिक, धनु राशि वालों को पीले कपड़ों और पीले धागे का प्रयोग करना चाहिए। इस राशि वालों को काले धागे के अलावा इस कलर के कपड़ों से भी बचना चाहिए।