खरमास के माह में मांगलिक कार्यो पर पाबंदी होती हैं। आइए जानते है ऐसे में कौन-सी राशियों के अच्छे दिन शुरू होने वाले है।
16 दिसंबर से 15 जनवरी के बीच करीब 1 महीने के लिए खरमास लगने वाला है। ऐसे में इस दौरान जहां मांगलिक कार्यों की मनाही होगी वहीं कुछ राशियां मालमाल भी हो जाएंगी।
खरमास के दिन सूर्य देव धनु राशि में गोचर करने वाले है। सूर्य दोपहर 3 बजकर 47 मिनट पर धनु राशि में प्रवेश करेंगे, इसे धनु संक्रांति कहा जाएगा।
खरमास के दौरान एक माह तक विवाह, गृह प्रवेश, नई अमूल्य खरीदारी आदि शुभ काम नहीं करने है। इन मांगलिक कार्यों को करना अशुभ माना गया है।
इस खरमास के अंत पर मकर संक्रांति पड़ने वाली है। हालांकि खरमास की इस अवधि जहां शुभ कार्यों पर पाबंदी होगी। वहीं दूसरी तरफ 3 राशियों पर मां लक्ष्मी की कृपा भी बरसने वाली है।
धनु राशि को खरमास के दौरान, आर्थिक लाभ और अच्छे कार्यों के चलते समाज में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। इस अवधि में परिवार भी इस राशि के जातकों का पूरा साथ देगा।
मिथुन राशि के जातकों को खरमास के माह में सूर्य देव के गोचर के चलते आय के नए स्तोत्र बनेंगे। साथ ही, आप इस अवधि में नए कार्यो में भी निवेश कर सकते हैं।
मेष राशि के जातकों को गोचर की इस अवधि में मां लक्ष्मी की असीम कृपा मिलेगी। साथ ही, आर्थिक स्थिति में भी सुधार आएगा।