प्यार करने वाले ही जानते हैं कि धोखा मिलने का दर्द आखिर क्या होता है। सवाल खड़ा होता है कि इस बात का कैसे पता कर सकते हैं कि आपका पार्टनर धोखा दे सकता है।
ज्योतिष शास्त्र में कुछ ऐसी राशियों का जिक्र मिलता है, जो प्यार में पार्टनर को ज्यादा धोखा देते हैं। यदि आप इन राशि वालों से प्यार करते हैं तो थोड़ा सावधान हो जाएं।
कुछ राशि के जातक अपने वैवाहिक जीवन से खुश नहीं रह पाते हैं। इस वजह से ही माना जाता है कि कुछ राशि के जातक एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर में पाए जाते हैं।
माना जाता है कि मिथुन राशि वाले जातक जीवन में बेहतर की तलाश में रहते हैं। इस वजह से कहा जाता है कि ये अपने पार्टनर को धोखा भी दे सकते हैं।
धनु राशि के लोग साहसी होते हैं और ये रिश्तों में भी नए जुनून की तलाश में लगे रहते हैं। उनकी यही विशेषता उन्हें रोमांचक भी बनाती है।
तुला राशि के जातक यदि रिश्तों में बदलाव करना महसूस करते हैं तो इन्हें चाहकर भी कोई नहीं रोक सकता है। इस राशि वाले भी रिश्तों से बाहर आरामदायक रिश्तों की तलाश में रहते हैं।
इस लिस्ट में सिंह राशि के जातकों को का नाम भी शामिल है। दरअसल, इस राशि वाले स्वभाव से ज्यादा गंभीर नहीं होते हैं। यदि ये रिश्ते में बदलाव करने का मन बना लेते हैं तो उन्हें कोई रोक नहीं पाता है।
इस राशि के जातक भावनात्मक गहराई के लिए जाने जाते हैं। वैवाहिक रिश्तों को बेहतर ढंग से निभा पाने में मीन राशि वाले कई बार असफल भी हो जाते हैं।