आपने देखा होगा कि कुछ लोग हाथ में लोहे का छल्ला या अंगूठी धारण करते हैं। ज्योतिषाचार्यों का मानना है कि लोहे की अंगूठी पहनने से कुछ राशि वालों को धन लाभ होता है।
लोहे का संबंध शनि ग्रह से होता है। ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि 5 राशि के लोगों के लिए लोहा धारण करना शुभ माना जाता है।
न्याय के देवता शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए आप लोहे का छल्ला पहनें। मान्यता के अनुसार, मेष राशि के जातकों को इस धातु का छल्ला पहनने से धन लाभ होता है।
ज्योतिषाचार्यों की मानें तो कर्क राशि वाले भी लोहे का छल्ला पहन सकते हैं। इतना ही नहीं, इसकी वजह से आपको शनिदेव की कृपा भी मिलेगी।
लोहे की अंगूठी पहनने का फायदा सिंह राशि वालों को भी होता है। माना जाता है कि इस राशि के जातकों को शनि के क्रोध का सामना नहीं करना पड़ता है।
यदि धनु राशि के जातक लोहे की अंगूठी धारण करते हैं तो उनकी कुंडली में शनि की स्थिति मजबूत हो सकती है। इसके अलावा, शनिदेव की कृपा से धन हानि भी नहीं होगी।
ज्योतिषाचार्यों का कहना है कि मीन राशि के लिए भी लोहे की अंगूठी लाभकारी साबित हो सकती है। इस अंगूठी को धारण करने वालों की आर्थिक स्थिति भी मजबूत होती है।
यहां दी गई जानकारी सामान्य और धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है। नईदुनिया की तरफ से इसके जरिए किसी तरह का कोई दावा नहीं किया जा रहा है।
लोहा धारण करना कुछ राशि के जातकों के लिए शुभ होता है। ऐसी ही अन्य धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ