वैदिक ज्योतिष में कुल 12 राशियों का उल्लेख है। राशि के आधार पर व्यक्ति के सामान्य व्यवहार का अनुमान भी लगाया जा सकता है।
कुछ लोगों के लिए प्यार पावन एहसासों की कहानी होती है। वहीं, कुछ लोग प्यार की गलियों से गुजरने में कतराते हैं।
ज्योतिष में इस बात का उल्लेख भी है कि किस राशि के जातक प्यार में पड़ने के लिए थोड़ा समय लेते हैं। आइए इन राशि वालों के बारे में जान लेते हैं।
मकर राशि के जातक अपने लिए पार्टनर चुनने में काफी सावधानी बरतते हैं। इन्हें किसी से प्यार करने में भी थोड़ा समय लगता है।
दिल के मामले में वृषभ राशि वाले भी समझदारी से फैसले लेते हैं। ज्योतिष के मुताबिक, ये पहली नजर के प्यार पर विश्वास नहीं करते हैं।
कन्या राशि के जातक स्वभाव से सहज और समझदार होते हैं। रिलेशनशिप से लेकर शादी से जुड़े फैसलों को लेने में उन्हें थोड़ा समय लगता है।
इस राशि के जातक भी ज्यादातर रिश्तों को अपनाने में समय लगाते हैं। विशेषकर प्यार के रिश्ते में पड़ने से पहले ये कई बार विचार करते हैं।
कुंभ राशि वाले भी रिश्तों से जुड़े फैसले सावधानी के साथ लेते हैं। वैसे तो ये मिलनसार स्वभाव के होते हैं, लेकिन किसी से प्यार करने में उन्हें थोड़ा समय लग सकता है।