ग्रहों के गुरु कहे जाने वाले बृहस्पती का गोचर 1 मई को वृषभ राशि में हो चुका है। गुरु जब कुंडली के दूसरे और 11वें भाव के स्वामी अपनी उच्च राशि में रहते हैं, तो कुबेर योग बनता है।
आने वाला महीना ग्रहों के दृष्टि से बेहद ही रोचक होने वाला है क्योंकि इस समय कई ग्रहों का गोचर होगा। साथ ही गुरु की कृपा से कुबेर योग बनेगा।
वैदिक ज्योतिष के अनुसार, गुरु के बन रहे शुभ योग का फायदा 4 राशियों को मिलने वाला है। इन राशियों को अधिक धन की प्राप्ति होने की संभावना है।
जल्द ही कर्क राशि वालों का जीवन धन्य होने वाला है। किसी नए काम में आपकी रुचि बढ़ सकती है साथ ही आकस्मिक धन मिल सकता है।
सिंह राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलने की संभावना है। आप आर्थिक रूप से उन्नति करेंगे। नौकरी पेशा जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है।
मेष राशि वालों को माता रानी की कृपा से अच्छा धन लाभ हो सकता है। आपका मित्र आपके लिए कुछ नया गिफ्ट ला सकते हैं। जीवनसाथी का साथ अच्छा मिलेगा।
मिथुन राशि वालों के लिए भी यह योग शुभ होने वाला है। इस समय आपके इनकम में ज्यादा बढ़ोतरी होने की उम्मीद है। साथ ही आय के नए स्रोत खुलेंगे।
इस लेख में दी गई सभी जानकारियां एक सामान्य मान्यताओं पर आधारित है जिसकी हम अपनी तरफ से कोई भी पुष्टि नहीं करते हैं।